दादरी: सेक्टर-11 के पास पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 1 कार व ₹20500 नगद बरामद
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में सूने पड़े घरों में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल, अवैध हथियार, ₹20500 नगद व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से सोनू व अमित के रूप में हुई है।अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा गया है।