दादरी: सेक्टर-8 में अवैध अतिक्रमण पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला, जेसीबी मशीनों से किया गया ध्वस्त
नोएडा के सेक्टर-8 में बुधवार को नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। वहीं अधिकारियों ने अतिक्रमण कार्यों को कड़ी चेतावनी भी दी।