🔳मानव जीवन विकास समिति ने 130 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया 30-30 किलो राशन
🔳जीवदया फाउंडेशन के सहयोग से सलैया, बिचुआ, कोकोडबरा और भलवारा में पहुंचाई राहत
🔳कटनी - मानव जीवन विकास समिति द्वारा जीवदया फाउंडेशन के सहयोग से भारत राहत कार्यक्रम के तहत ढीमरखेड़ा विकासखंड में जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। सलैया, बिचुआ, कोकोडबरा और भलवारा गांव में प्री-स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के परिवारों सहित गरीब एवं जरूरतमंद 130 परिवारों को राहत किट प्रदान की गई।
प्रत्येक परिवार को 30 किलोग्राम राशन, जिसमें 26 किलोग्राम चावल और 4 किलोग्राम दाल शामिल है, उपलब्ध कराया गया।
मानव जीवन विकास समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद् श्री निर्भय सिंह ने कहा कि जरूरत की घड़ी में आवश्यकता वाले परिवारों को 30 किलोग्राम सूखा राशन उपलब्ध कराकर सहायता करने में खुशी हो रही है। परिवार स्वस्थ एवं खुशहाल रहें और बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर पढ़ाई कर सकें, यही इस सेवा कार्य का उद्देश्य है।
खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने वाले लाभार्थी परिवारों ने मानव जीवन विकास समिति के इस सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मानव जीवन विकास समिति की टीम एवं वालंटियर्स, महिला एवं बाल विकास विभाग ढीमरखेड़ा की सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
95 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026