जहानाबाद: एसपी व एसडीपीओ ने आधी रात होटलों-ढाबों पर चलाया जांच अभियान, आईडी प्रूफ भी जाँचे
पुलिस अधीक्षक जहानाबाद के निर्देशन में मंगलवार देर रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रैंडम होटल चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी, एएसपी एवं एसडीपीओ घोसी ने स्वयं अभियान का नेतृत्व करते हुए होटलों के कमरों, एंट्री रजिस्टर और ठहरे लोगों के आईडी प्रूफ की जांच की। बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल व ढाबा संचालकों चेतावानी दी गई।