घाटमपुर: पतारा कस्बे में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
घाटमपुर के पतारा कस्बे में ट्रैफिक एडीसीपी अर्चना सिंह के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2 बजे विशेष चेकिंग अभियान चला गया।बिना हेलमेट के बाइक चला रहे जरूरतमंद दो पहिया वाहनों के चालकों को जन सहयोग से फ्री हेलमेट वितरित किए गए।वहीं,हेलमेट खरीदने की हैसियत के बावजूद बिना हेलमेट लगाए चालकों के वाहनों के चालान भी किए गए।इस दौरान घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत भी मौजूद रहे।