अयोध्या में पंचम 14 कोसी परिक्रमा को देखते हुए गोरखपुर यातायात पुलिस ने 17 और 18 नवंबर को भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। पुलिस अधीक्षक यातायात की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को लिंक एक्सप्रेसवे के शुरुआती पॉइंट पर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन लिंक एक्सप्रेसवे और फिर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
[ Gorakhpur Khabar Live News ]
#Gorakhpur #GorakhpurNews