गोरखपुर में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हथियार तस्करी मामले में कैंट पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर के कृष्णा सिंह उर्फ काका के पास से .32 बोर की पिस्टल और कारतूस मिला है। पुलिस के मुताबिक, उसने यह पिस्टल पांच महीने पहले श्रेयांश यादव उर्फ बबलू से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 31 आरोपी नामजद हैं।
[ Gorakhpur Khabar Live News ]
#Gorakhpur #GorakhpurNews