कुंडा: कुंडा के मतई क्षेत्र से लापता युवक का संदिग्ध शव बरामद
कुंडा कोतवाली के विद्यासिन निवासी मन्ने लाल (लापता) का शव शुक्रवार सुबह 11बजे मतई क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह गुरुवार से बाबूगंज बाजार से लापता थे। बकरी चराने गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। कुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मौत के स्पष्ट कारणों की जांच के लिए हर पहलू से छानबीन शुरू कर दी है।