काराकाट: बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, 3-4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार
Karakat, Rohtas | Sep 13, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र में बेलवाई बाजार और सखवां पुल के बीच अपाची बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर मुर्गी के बच्चे बेचने वाले दुकानदार से रुपये और मोबाइल लूट लिये। घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया। पीड़ित की पहचान विशुनपुर गांव निवासी जुबैर शाह, पिता खलील शाह के रूप में हुई है।