हाथरस: गांव अगसोली निवासी महिला को सास व पति ने मारपीट कर घर से निकाला बाहर, शिकायत पर महिला कोतवाली पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस के गांव अगसोली निवासी महिला को उसकी सास व पति ने मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली महिला पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर महिला का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद महिला कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।