हाथरस: चंडपा के गांव खेड़ा परसोली के पास ट्यूबवेल के पास नीम के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव क्षेत्र में मची सनसनी
चंडपा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा परसोली के पास आज दिन सोमवार को ट्यूबवेल के पास नीम के पेड़ से व्यक्ति का शव लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई! जैसे ही इसकी सूचना आग की तरह आसपास के गांव में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई! सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है! वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है!