हाथरस: गांव मोहब्बतपुरा में फ्रीज बंद करते समय एक महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत बिगड़ने पर कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुरा में बीती रात घर में फ्रिज बंद करते समय एक महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहरीले कीड़े के काटने से हालत बिगड़ता देख भर्ती कराई गई महिला का डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया गया है ।