हाथरस: चूड़ी वाली गली में घर में बंधक बनाकर लूट करने वाले दो बदमाशों का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पुलिस कार्यवाही में जुटी
सदर कोतवाली क्षेत्र के चूड़ी वाली गली में रिश्तेदार बनाकर एक घर में घुसकर दो बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चूड़ी वाली गली में लूट करने वाले दोनों बदमाशों का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम प्रयास में जुट गई हैं ।