हाथरस: गांव पट्टी सावंत में 1 किशोर को परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
चंदपा क्षेत्र के गांव पट्टी सावंत में बीतीरात एक किशोर के साथ परिवार के लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए किशोर को घायल कर दिया। शिकायत पर कोतवाली चंदपा पुलिस ने घायल किशोर का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुरानी रंजिश को लेकर परिवार के लोगों ने किशोर और उसके पिता के साथ मारपीट कर दी अपने पिता को बचाने आया किशोर मारपीट में घायल हो गया।