Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
btvnewsbharat
आप सभी 26 नवंबर को लखनऊ जरूर पहुंचे 🙏🙏 वीडियो को 10 लोगों तक शेयर जरूर करें ताकि हमारे लोग पहुंच सके 🙏🙏
Hardoi, Hardoi
| Nov 2, 2026
MORE NEWS
एसपी अशोक कुमार मीणा ने शहर में पैदल किया भ्रमण
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2026
सीतापुर में गरीबों की पांच साल की जमा पूंजी चूहों ने की बर्बाद, भैंस खरीदने का सपना टूटा उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के फुलवारी गाँव से एक बेहद दर्दनाक और मार्मिक मामला सामने आया है, जहाँ एक गरीब महिला की पाँच साल की जमा-पूंजी चूहों ने पूरी तरह बर्बाद कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने एक-एक पैसा जोड़कर करीब 1 लाख रुपये जमा किए थे, ताकि वह एक भैंस खरीद सके और अपने परिवार की आमदनी को बढ़ा सके। इन पैसों को उसने एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखा था, जिसे चूहों ने कुतर कर नष्ट कर दिया। इस तबाही के बाद अब केवल 4-5 हजार रुपये ही सही-सलामत बच पाए हैं। महिला का रो-रोकर कहना है कि उनके घर में न तो अलमारी है और न ही बक्सा, जिसके कारण उन्हें ऐसी मजबूरी का सामना करना पड़ा। गरीबी की इस विवशता और महिला का टूटा हुआ सपना सुनकर हर कोई भावुक हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026
सोशल मीडिया पर करवा चौथ के वीडियो को लेकर छिड़ी बहस 'व्यूज के लिए संस्कृति का तमाशा न बनाएं' करवा चौथ जैसे पवित्र और पारंपरिक व्रत को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो और रील्स को लेकर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026
ललितपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, पत्नी ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप ललितपुर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। यह पूरा मामला थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत खिरिया छतारा का है। घटनास्थल: थाना बानपुर क्षेत्र के अंतर्गत खिरिया छतारा गांव। मृतक की पत्नी के आरोप: मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि जमीन के मुआवजे के पैसे में हिस्सा नहीं मिलने के कारण उसके पति ने परेशान होकर शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर उसका सेवन कर लिया था। पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई: घटना की सूचना मिलने पर डॉक्टरों की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026
हरदोई: घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी हरदोई हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने सारी हदें पार करते हुए एक महिला के घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस खौफनाक वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिला पर हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव का है। गांव की निवासी इंदू (पत्नी संजीव सिंह) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते दिन 29 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर पर सामान्य रूप से मौजूद थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद के चलते गांव के ही दो पारिवारिक सदस्य हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर आ धमके। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही घर के बाहर खड़े होकर गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब इंदू ने इस गाली-गलौज का विरोध किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी आगबबूला हो गए और जबरन घर की सीमा लांघकर भीतर घुस आए। दबंगों ने महिला को लात-घूंसों से भी बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस बीच मौके पर मौजूद किसी चश्मदीद ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है,
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026
गंगा किनारे ज़मीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद, महिला समेत कई लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास गंगा किनारे की ज़मीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। ज़मीन पर कब्जे के इस खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष द्वारा ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने की गंभीर कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मची खलबली घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं और लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ज़मीन के इस मामूली या बड़े विवाद में इस तरह की खतरनाक हरकत को अंजाम देने पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे विवाद के दौरान ट्रैक्टर के ज़रिए लोगों (जिसमें एक महिला समेत कई लोग शामिल बताए जा रहे हैं) पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026
महडौरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी ! स्कूल पहुंचकर लौट गए बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं नदारद; जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल हरदोई: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के सरकारी दावों की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विकासखंड कोथावां के महडौरा प्राथमिक विद्यालय में आज शिक्षकों की गैरमौजूदगी का मामला सामने आया। विद्यालय में पढ़ने की उम्मीद लेकर पहुंचे नौनिहालों को कथित तौर पर बिना पढ़ाई किए ही वापस घर लौटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और जिम्मेदार शिक्षकों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका दीक्षा शुक्ला, सहायक अध्यापिका राधा और रेखा तथा शिक्षामित्र स्नेहलता व काशीराम विद्यालय में मौजूद नहीं थे। मौके पर मौजूद शिक्षामित्र रंजना ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण विद्यालय पहुंचे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने अन्य अध्यापकों के छुट्टी पर होने की बात कही। हालांकि, विद्यालय परिसर में भोजन के लिए किचन शेड का निर्माण कर रहे श्रमिकों ने अलग ही स्थिति बयां की। श्रमिकों के मुताबिक शिक्षामित्र रंजना भी लगभग दोपहर 12 बजे विद्यालय पहुंची थीं। इससे पहले विद्यालय में उनकी भी मौजूदगी नहीं थी। श्रमिकों के इस बयान के बाद विद्यालय के संचालन और शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कोथावां कृष्ण कुमार से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी है। इस संबंध में उन्होंने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया के लिए आदेशित कर दिया है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी किसकी है? क्या मौसम खराब होने का हवाला देकर विद्यालय पहुंच चुके बच्चों को बिना पढ़ाई कराए वापस भेज देना उचित है? यदि शिक्षक अवकाश पर थे तो क्या नियमानुसार वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी? और यदि विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति रही तो बच्चों की पढ़ाई की भरपाई कौन करेगा? सरकार जहां परिषदीय शिक्षा को मजबूत बनाने, विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं इस तरह के मामले सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को उजागर करते हैं। अब देखना यह होगा कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए जाने वाले कारण बताओ नोटिस के बाद केवल कागजी कार्रवाई होती है या फिर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करते हुए ठोस कार्रवाई भी की जाती है। फिलहाल महडौरा प्राथमिक विद्यालय का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026
सर्व धर्म कन्या विवाह फाउंडेशन द्वारा संचालित कन्या दान योजना समिति परिवार ने एक बार पुनः मुस्लिम संप्रदाय की बेसहारा परिवार की कन्या के विवाह में सहयोग निभाते हुए अपनी संस्था के सहयोग से 36 वां कन्यादान किया। दूसरों के घरों में काम करने वाली बीना की बिटिया बड़ी हुई तो बीना को उसके निकाह की चिंता सताने लगी पति सरदार की बीमारी के कारण दूसरों के घरों में चौका बर्तन करके अपने परिवार का पेट पाल रही अकेली औरत के लिए अपनी बिटिया की शादी कर पाना किसी सपने से कम नहीं था जैसे तैसे दौड़ भाग कर बरेली निवासी हनीफ के बेटे मो दाऊद से निकाह पक्का हुआ लेकिन निकाह की चिंता उसे परेशान कर रही थी इसी सब उलझनों में एक दिन उसने अपने मन की व्यथा रुचि गोयल दीदी से कही जिनके घर में वो पिछले कई वर्षों से कार्य कर रही थी। बहन रुचि ने उसे हिम्मत बंधाते हुए बेटी के विवाह में सहयोग करने की बात कही । साथ ही कन्या दान परिवार की जिला प्रभारी बिंदिया गुप्ता से इस विषय पर चर्चा की। जिसे संज्ञान में लेते हुए संस्था की राष्ट्रीय सचिव स्वेता दीक्षित ने एक मीटिंग बुला कर बीना के द्वारा उपलब्ध जानकारी का निरीक्षण किया जिसमें शामिल स्वेता दीक्षित उमेश मिश्र, ग्लेज एंटोनी, बिंदिया गुप्ता रुचि गोयल, सहित अन्य सदस्यों ने आपसी सहमति से फैसला लिया कि आने वाली 31 अक्टूबर को संस्था के द्वारा 36 वीं कन्या का विवाह संपन्न कराया जाएगा संस्था परिवार को जैसे ही इस 36वें कार्यक्रम की जानकारी हुई देश भर के कई राज्यों से जुड़े सहयोगियों ने बूँद बूंद से सागर भरने वाली कहावत चरितार्थ करते हुए एक सप्ताह में सब तैयारियों को मुकम्मल करने का फैसला किया बरेली से आई बारात का स्वागत सत्कार करते हुए बिटिया रानी का निकाह आज संपन्न हुआ साथ ही संस्था परिवार ने ढेर सारा आशीर्वाद और उपहार देकर बिटिया को सम्मान पूर्वक विदा किया । संस्था परिवार हरदोई से स्वेता दीक्षित, बिंदिया गुप्ता, ग्लेज़ एंटोनी अमित गुप्ता ज्वेलर्स बघौली वाले, मोहित श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ला, अमिताभ शुक्ला वैभव लॉन, श्रद्धा सिंह, उमेश मिश्र, नेहा पाण्डे, खुशबू श्रीवास्तव, अतुल सोनी, सीमा आबासटा, रुचि गोयल, अनीस अहमद मंसूरी, कंचन गुप्ता, पियूष त्रिवेदी, सुनील दीक्षित आदि ने आर्थिक रूप से तथा उपहार देकर बिटिया को विदा किया। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ से वंशिका सिंह, फतेहपुर से अजय शिवहरे नागराज, सीता पुर से शिल्पी त्रिपाठी, गाजिया बाद से गरिमा तिवारी, मध्य प्रदेश के जबल पुर से राज कौर तथा झारखंड के धनबाद जिले से शमीमा खातून जी ने ऑनलाइन सहयोग भेज कर बिटिया के निकाह में सहयोग किया। सभी साथियों के सहयोग से अब तक 36 कन्याओं का विवाह संपन्न करने के कारण अध्यक्ष गोपेश दीक्षित ने तीनों शाखाओं से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।।
Hardoi, Hardoi | Nov 1, 2026