पटियाली: पटियाली BDO का वायरल वीडियो, 10 में से 5% ही बचता है, DM-CDO तक कमीशन के तार जुड़ने के दावे से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से भ्रष्टाचार का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर शासन तक की नींद उड़ा दी है। पटियाली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) संजीव सिंह का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है।