सहसवान: सहसवान कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक युवक को चोर समझकर पकड़ा
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि 16 अगस्त को महमूदपुर सोगना गांव में चोरी की घटना हुई थी, जिसके बाद ग्रामीण सतर्क थे। इसी बीच एक संदिग्ध युवक गांव में पहुंचा, जिसे ग्रामीणों ने चोर समझ लिया।