मिशन वात्सल्य के अंतर्गत आईसीपी एवं केस मैनेजमेंट विषय पर प्रशिक्षण आयोजित
-
बाल संरक्षण प्रकरणों में व्यक्तिगत देखभाल योजना, सामाजिक अन्वेषण रिपोर्ट एवं केस मॉनिटरिंग की दी गई जानकारी
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ऊदल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला टीकमगढ़ द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत व्यक्तिगत देखभाल योजना (ICP), सामाजिक जाँच रिपोर्ट (SIR), केस मैनेजमेंटए केस मॉनिटरिंग एवं रिकॉर्ड संधारण विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में श्री भारत भूषण झा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को बाल संरक्षण से संबंधित प्रकरणों में यक्तिगत देखभाल योजना (ICP) तैयार करने, केस मैनेजमेंट की प्रक्रिया, सामाजिक जाँच रिपोर्ट (SIR) तैयार करने, प्रकरणों की नियमित केस मॉनिटरिंग तथा आवश्यक अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों के प्रकरणों में आवश्यक अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा तथा बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनर्वास योजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बाल संरक्षण से जुड़े प्रकरणों में निर्धारित प्रक्रिया एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बाल देखरेख संस्थाओं एवं बाल संरक्षण से जुड़े कार्मिकों की कार्यक्षमता में वृद्धि करते हुए बच्चों के ’’सर्वाेत्तम हित, संरक्षण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन’’ की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना रहा।
प्रशिक्षण में जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा शिशु गृह एवं बाल गृह के कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
85 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026