सेवा संकल्प अभियान एवं 11वें आयुर्वेद दिवस पर आयुष विंग में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
-
भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
-
57 लाभार्थियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान एवं 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विंग जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया।
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 57 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं आयुर्वेदिक उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग एवं आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर ’’तुलसी, एलोवेरा, करंज, निर्गुंडी, आंवला एवं आम’’ सहित विभिन्न औषधीय पौधों का निरूशुल्क वितरण किया गया। उपस्थित नागरिकों को इन पौधों के संरक्षण एवं उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने जिलेवासियों से ’’आयुर्वेद को अपनी जीवनशैली में अपनाने तथा योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने’’ का आह्वान किया। साथ ही सभी उपस्थितजनों द्वारा आयुर्वेद दिवस की शपथ ली गई।
इस अवसर पर डॉ. लतिका खरे, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. अनुराग कुमार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अलका चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, श्री विजय सिंह, श्रीमती माधुरी रावत, श्रीमती कुसुमा कुमारी, श्रीमती प्रियंका अहिरवार, श्री रवि, श्री शशिकांत सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
70 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026