सरकारी अधिकारी बनकर 2.06 किलो सोना ठगा, बरेली से तीन गिरफ्तार
गया। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सरकारी अधिकारी बनकर ठगों ने ज्वेलरी कारोबारी के कर्मचारी से 2 किलो 6 ग्राम सोना ठग लिया। आरोपियों ने कार्रवाई करने और जेल भेजने की धमकी देकर कर्मचारी को अपने झांसे में लिया और सोना लेकर फरार हो गए। घटना 22 अक्टूबर की है। मामले में रेल पुलिस ने बरेली से तीन आरोपियों रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। वरुण के घर से 612.74 ग्राम सोना और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। बाकी सोने की तलाश जारी है।