खंडवा: खंडवा बस स्टैंड पर मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप; अस्पताल में हंगामा
खंडवा नया बस स्टैंड पर सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर घायल किशन गुप्ता की मंगलवार शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशन की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजन और परिचित पहुंच गए। इसके बाद करीब चार घंटे तक हंगामे और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।