इंदौर: नगर निगम सीएनजी टैंकरों से करेगा पानी वितरण, पर्यावरण संरक्षण के साथ गर्मियों की तैयारी शुरू
Indore, Indore | Jan 18, 2025 इंदौर नगर निगम द्वारा सीएनजी से चलने वाले 100 पानी के टेंकर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जा रहीं है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा शहर के हर वार्ड मे टेंकर मे पानी भरने के लिए हाइड्रेंट बनाया जाएगा। जिसमें ग्रीष्म ऋतु में शहर में होने वाले पानी की संकट की समस्या को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। वही पेट्रोल डीज़ल से चलने वाले टेंकर नहीं चलाए जाएंगे।