इंदौर: लसूडिया में शराब दुकान पर चाकू लहराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू और छुरे ज़ब्त किए
Indore, Indore | Jan 18, 2025 इंदौर के लसुड़िया इलाके में पंचवटी शराब दुकान पर कुछ अपराधियों ने नशे में चाकू छुरे लेकर लोगों को चाकू दिखाकर काफी उत्पात मचाया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चाकू और छुरे बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सनी राठौर, विकास पवार, हर्ष उर्फ आशुतोष त्रिपाठी, आकाश मालवीय और सूरज चौहान बताए जा रहे है।