इंदौर: जूनी इंदौर में पार्षद और एमआईसी सदस्य के विवाद में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Jan 18, 2025 इंदौर में पार्षद और एमआईसी सदस्य के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 16 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरभ पिता राजकुमार फेरता है, जो कुलकर्णी का भट्टा निवासी है। गौरतलब है कि एमआईसी सदस्य के समर्थकों ने वार्ड 65 के पार्षद के घर पर हमला किया।