इंदौर: आईआईपीएस स्कूल के पास से चरस तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 164 ग्राम चरस बरामद
Indore, Indore | Jan 18, 2025 इंदौर की खजराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईआईपीएस स्कूल के पास 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम सोहेल खान, आदिल उर्फ मामा और शरीफ शेख उर्फ बच्चा बताए जा रहे है। जिसमें पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 164 ग्राम चरस बरामद की है। जिसमें पकड़े गए आरोपियों से खजराना पुलिस इस मादक पदार्थ के विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है।