कुंडा: हथिगवां में युवती से छेड़खानी और मारपीट करने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की हथिगवां पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी मो. आसिफ को मंगलवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया है। प्रयागराज निवासी आरोपी ने 25 मई को घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने वादी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।