नया बाजार स्थित आर के आर के हाई स्कूल मैदान में शनिवार की संध्या 4:35 पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के तहत मुजफ्फरपुर और अरवल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट को लेकर मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, खबर लिखे जाने तक मुकाबला जारी था।