तिजारा: भिवाड़ी के वार्ड नंबर 36 में ट्रांसफार्मर जलने से जाटव मोहल्ले में 3 दिन से बिजली ठप्प
Tijara, Alwar | Jul 6, 2026 भिवाड़ी के वार्ड नंबर 36 स्थित जाटव मोहल्ले में शुक्रवार रात ट्रांसफार्मर जल गया जिससे बिजली आपूर्ति 3 दिन से ठप्प है। जिससे करीब 200 परिवार प्रभावित है सोमवार सुबह 9:00 बजे बस्ती के लोग बिजली कार्यालय पहुंचे। आरोप है की वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था और ना ही समस्या का समाधान हुआ। समस्या समाधान नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।