शिकोहाबाद: थाना नारखी पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट में एक अभियुक्त को एक वर्ष का कठोर कारावास, साथ में ₹20,000 का अर्थदंड
थाना नारखी पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त सावर पुत्र मुन्ना निवासी वाजिदपुर थाना नारखी को माननीय न्यायालय एफटीसी-01 द्वारा दोषी पाते हुये एक वर्ष का कठोर कारावास एवं बीस हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। उक्त सूचना को पुलिस विभाग ग्रुप द्वारा बुधवार सायं छह बजकर 51 मिनट करीबन पर जारी किया गया।