मधेपुरा में CIA परीक्षा फीस को लेकर विवाद, ₹1100 वसूली के आरोप पर सेमेस्टर-6 की परीक्षा स्थगित
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय से जुड़े आरपीएम डिग्री कॉलेज, तुनियाही में सेमेस्टर-6 की CIA परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर CIA के नाम पर 1100 रुपए शुल्क लेने का आरोप लगाया है। छात्रों के विरोध के बाद 15 और 16 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया।
छात्रों का कहना है कि कॉलेज की ओर से बिना 1100 रुपए जमा किए परीक्षा में शामिल नहीं होने देने की बात कही गई थी। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य की ओर से 11 सितंबर को जारी नोटिस में प्रायोगिक परीक्षा के लिए 1100 रुपए शुल्क लिए जाने का उल्लेख किया गया था। कुछ छात्रों ने शुल्क जमा कर रसीद भी ली, जबकि कई छात्रों ने इसका विरोध किया। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 15, 2026