13 वर्षीय किशोर से मारपीट और अभद्रता का आरोप, चार युवकों पर गंभीर आरोप
मुरैना। एक 13 वर्षीय किशोर ने चार युवकों पर उसके साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार घटना 15 और 16 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की बताई गई है।
शिकायत में किशोर ने बताया कि वह अपनी नानी के साथ रहता है। जन्मदिन मनाने के बाद वह अपनी नानी के घर के पास बैठा था। इसी दौरान निखिल शर्मा, साहिल शर्मा, भानू गुर्जर और विकास गुर्जर वहां पहुंचे। आरोप है कि भानू गुर्जर ने उसे साथियों के लिए पुड़िया व दारू लाने को कहा। मना करने पर चारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
किशोर का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जमीन पर गिरा दिया। शिकायत में भानू गुर्जर पर उसके मुंह पर पेशाब करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है, जिससे किशोर ने सार्वजनिक रूप से बेइज्जत होने की बात कही है।