हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में ई-रिक्शा यूनियन अलकनंदा वेलफेयर के वार्षिक चुनाव में छत्रपाल सिंह अध्यक्ष, धीरज शर्मा महामंत्री बने
उत्तरी हरिद्वार में ई-रिक्शा यूनियन अलकनंदा वेलफेयर के वार्षिक चुनाव में छत्रपाल सिंह अध्यक्ष और धीरज शर्मा को महामंत्री चुना गया। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। चुनाव अधिकारी सुमित चौधरी ने सभी चालकों से कहा हरिद्वार में आने वाले तीर्थ यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें।