हरिद्वार: वासन नदी के खनन गेट पर वन विकास निगम की ओर से स्वास्थ शिविर लगाकर, खनन चुगान में कार्य करने वाले मजदूरों की जांच की
वासन नदी के खनन गेट पर वन विकास निगम की ओर से स्वास्थ शिविर लगाया गया। इस दौरान खनन चुगान में कार्य करने वाले करीब 300 मजदूरों और चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर जरूरतमंदों को दवाइयां वितरित की गई। शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के प्रतिनिधि जीतेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि सर्द मौसम में मजदूरों और श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।