हरिद्वार: राजा जी टाइगर रिजर्व की दिवंगत महिला अधिकारी का खड़खड़ी श्मशान घाट पर हुआ दाह संस्कार, वन मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
राजाजी टाइगर रिजर्व की दिवंगत महिला अधिकारी का खड़खड़ी शमशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दे कि चीला में पांच फॉरेस्ट अधिकारियों की जान लेने वाले हादसे को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने व्हीकल कंपनी और ड्राइवर की लापरवाही बताया है। आज हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर मृतक महिला अधिकारी आलोकी का अंतिम संस्कार हुआ था।