हरिद्वार: कनखल स्थित प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहुंचाया जिला अस्पताल
हरिद्वार के कनखल में प्रेमनगर आश्रम के पास हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर से नीचे अचानक एक बाइक सवार गिर गया। मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भिजवा दिया है और घायल की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक नंबर UP 25 DK 4098 भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।