हरिद्वार: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने वेद मंदिर में पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को सौंपा ज्ञापन, शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग
गुरुवार शाम डीएलएड प्रशिक्षुओं ने वेद मंदिर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने स्वामी यतीश्वरानंद को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जिले भर में प्राथमिक शिक्षकों के 296 पद खाली चले आ रहे हैं और लंबे समय से इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है लिहाजा इन पदों पर जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।