हरिद्वार: पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और स्थानीय विधायक मदन कौशिक के जन्मदिन पर BJP कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुरी घाट पर किया गंगा पूजन
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक मदन कौशिक के जन्मदिन पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में गोविंदपुरी घाट पर इकट्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा पूजन किया और मदन कौशिक के लगातार सफल होने की कामना की। हम आपको बता दें कि मदन कौशिक पिछली पांच बार से लगातार भाजपा विधायक हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।