कोटद्वार में नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, पुलिस कर रही निष्पक्ष जांच।
कोटद्वार/पौड़ी। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति काफी समय से अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न कर रहा था। विरोध करने या पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता था।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 64(2)(एफ), 64(2)(एम) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 5(एल)/6 व 5(एन)/6 के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #pourigarwal #viralvideo