फरीदपुर: धनतेरस पर फरीदपुर के बाजारों में उमड़ी भीड़, देर शाम तक हुई खरीदारी
फरीदपुर। दीपावली के त्योहार को लेकर फरीदपुर के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। धनतेरस पर सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर पहुंचने लगी। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, टीवी और फ्रिज की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। लोगों ने दोपहिया वाहनों की बुकिंग भी कराई। बाजारों में मिट्टी के दीये, झालर और रंग-बिरंगी लाइटों की दुकानों पर