जमुई: चकाई में महिला से मारपीट, सिर पर हमला कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत पंचमुखी मोहल्ले में मंगलवार को एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान पंचमुखी निवासी 30 वर्षीय कुसुम देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घायल अवस्था में महिला को सदर अस्पताल लाया गया,