Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 21 जून 2026 जमुई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा सुदूर और पूर्व नक्सल प्रभावित गुरमाहा गाँव में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 'योग शिविर‘ का किया गया आयोजन। जहां कभी चलती थी नक्सलियों की ट्रेनिंग, वहां योग के मंत्रों से गूंजा शांति का शंखनाद। जमुई: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जन्मभूमि, कर्मभूमि एवं ज्ञानभूमि जमुई जिला में आज का दिन एक बड़े और सकारात्मक बदलाव का गवाह बना। जिला प्रशासन द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जमुई के अत्यंत सुदूर और पूर्व नक्सल प्रभावित रहे गुरमाहा गाँव के उस मैदान में एक भव्य 'योग शिविर' का आयोजन किया गया, जो कभी नक्सली गतिविधियों और उनकी ट्रेनिंग का मुख्य केंद्र हुआ करता था। इस मैदान में स्थापित 'नक्सली स्मारक' को जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही ध्वस्त किया जा चुका था। आज उसी स्मारक स्थल के समीप योग शिविर का आयोजन कर जिला प्रशासन ने स्थानीय जनता को यह दृढ़ विश्वास दिलाया कि यह संपूर्ण क्षेत्र अब पुराने आतंक और भय से सर्वथा मुक्त हो चुका है। बरसों पहले नक्सली आतंक के कारण यहाँ की जनता ने जो दंश, वंचना और अलगाव झेला था, अब उसका नामोनिशान मिट चुका है। भौगोलिक विषमताओं और नक्सलवाद के कारण कभी जो क्षेत्र प्रशासनिक पहुंच से दूर था, वह आज केंद्र-राज्य सरकार के साझा संकल्पों और जिला प्रशासन के प्रयासों से पूरी तरह नक्सलमुक्त हो चुका है। आज गुरमाहा गांव में आयोजित योग शिविर ने सिर्फ तन-मन को ही नहीं जोड़ा, बल्कि स्थानीय जनता, प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के बीच 'दिल से दिल' के जुड़ाव का एक अभूतपूर्व अवसर प्रदान किया। इस योग शिविर में चोरमारा, जमुनिया टांड़, कुमारतरी और मुसहरी टांड़ गांवों से भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जनता अब भय और हिंसा के दौर से निकलकर केवल गरिमापूर्ण जीवन, सुदृढ़ सुरक्षा, सतत विकास, स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति चाहती है। इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि "बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में स्थानीय जनता की सक्रिय सहभागिता से प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया था। उसी की अगली कड़ी में इस तरह का आयोजन जनता के साथ एक जीवंत प्रशासनिक संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि बरसों से इस क्षेत्र की जनता एवं प्रशासन के बीच की दूरी अब सदैव के लिए खत्म हो चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस क्षेत्र में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत होने के साथ साथ संकल्पित भी है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, जमुई विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायिका सह उद्योग एवं खेल मंत्री , बिहार सरकार सुश्री श्रेयसी सिंह ने जिला प्रशासन के इस संवेदनशील और सकारात्मक पहल की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि: "मैं इस क्षेत्र की नेता नहीं, बल्कि यहाँ की बेटी हूँ और एक बेटी बनकर अपने इस घर का सर्वांगीण विकास करूँगी।" उन्होंने आश्वस्त किया कि अतीत में नक्सलवाद के कारण उत्पन्न दूरियों और कठिनाइयों को अब सड़कों, बिजली और नेटवर्क कनेक्टिविटी के माध्यम से हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने 'विकसित भारत 2047' की महती परिकल्पना को साकार करने के लिए नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक शांति हेतु प्रत्येक दिन योग करने का आह्वान किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह द्वारा गुरमाहा गांव में पहली बार 'नल-जल योजना' के माध्यम से पहुँचाए गए स्वच्छ पेयजल हेतु जल मीनार का विधिवत उद्घाटन कर आमजन को समर्पित किया गया। इसके साथ ही गाँव के ही एक दिव्यांग बच्चे को ट्राईसाइकिल देकर उसके सपनो को एक गति प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मिलकर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित होने के बावजूद, नक्सलवाद के कारण यह क्षेत्र लंबे समय तक विकास की दौड़ में पीछे छूट गया था। आज इस मैदान से आई तस्वीर यह साबित करती है कि यह आयोजन महज़ एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह उस लोकतांत्रिक संकल्प की जीत है जो हिंसा का जवाब विकास और आत्मीय जन संवाद संवाद से देना जानती है। भगवान महावीर की इस पावन धरती से निकला अहिंसा और शांति का यह संदेश आज एक बार फिर पूरी दुनिया के समक्ष एक नए स्वरूप में प्रस्तुत हुआ है। निःसंदेह यह आयोजन गुरमाहा गांव के विकास को एक नई गति प्रदान करेगा। #districtmagistratejamui #bihardistrictadministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

26 views | Jamui, Bihar | Jun 21, 2026

MORE NEWS