Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Jamui Breaking: तालाब योजना में कथित अवैध वसूली, रोजगार सेवक पर कार्रवाई शुरू सेवन तक न्यूज़ का बड़ा असर! ₹24 हजार वसूली मामले में पंचायत रोजगार सेवक रजनीश मिश्रा की सेवा समाप्त। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विभाग ने अनुबंध किया रद्द। #Jamui #Khaira #BreakingNews #BiharNews #SevenTakNews #Corruption #ActionTaken #PanchayatRojgarSevak #JamuiNews #BiharGovernment

Sono, Jamui | Jun 25, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 
03 अगस्त 2026

शीर्षक:  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक । जिला पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से हुए शामिल।PM सूर्य घर योजना, TB मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश। 

जमुई: आज बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल 'पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना', 'टीबी मुक्त भारत अभियान' जिलेवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा अभियान' को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के प्रथम चरण में 'पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव द्वारा सोलर पैनल स्थापित करने वाली एजेंसियों की साप्ताहिक उपलब्धि एवं बैंकों में ऋण आवेदनों की स्वीकृति व अस्वीकृति की स्थिति की विस्तृत पड़ताल की गई। जमुई जिले में भारतीय स्टेट बैंक  द्वारा ऋण आवेदनों के अत्यधिक अस्वीकृति का मामला संज्ञान में आने पर जिला पदाधिकारी ने 10 अगस्त को प्रस्तावित आगामी समीक्षा बैठक में इस बैंक के प्रतिनिधि को भी शामिल करने का अनुरोध मुख्य सचिव से किया, ताकि जिले में ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सुगम बनाकर आम जनों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया जा सके। साथ ही, आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु जिले में जल्द से जल्द 'सोलर मेला' आयोजित करने का निर्देश दिया गया, जिस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल,जमुई को शीघ्र तिथि निर्धारित कर आयोजन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने माइक्रोस्कोपिक जांच के स्थान पर ट्रूनॉट मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक टीबी स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया। इस प्रक्रिया में शिथिलता बरतने वाले चिकित्सकों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया गया कि यदि कोई डॉक्टर ट्रूनॉट जांच नहीं लिखता है, तो उसे यह लिखित प्रमाणपत्र देना होगा कि संबंधित मरीज इस जांच हेतु उपयुक्त नहीं है। मुख्य सचिव ने सिविल सर्जन को ऐसे प्रमाणपत्रों की सत्यता की जांच करने तथा लापरवाही पाए जाने पर दोषी चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया।

बैठक के अंतिम चरण में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि इस वर्ष 12 अगस्त को जिले में एक विशाल 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा,  जबकि राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश के त्याग, बलिदान और निरंतर संघर्ष का जीवंत प्रतीक है जो जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार करता है। इस भावना को घर-घर तक पहुँचाने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप देने का निर्देश दिया गया।
#jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 03 अगस्त 2026 शीर्षक: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक । जिला पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से हुए शामिल।PM सूर्य घर योजना, TB मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश। जमुई: आज बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल 'पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना', 'टीबी मुक्त भारत अभियान' जिलेवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा अभियान' को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के प्रथम चरण में 'पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव द्वारा सोलर पैनल स्थापित करने वाली एजेंसियों की साप्ताहिक उपलब्धि एवं बैंकों में ऋण आवेदनों की स्वीकृति व अस्वीकृति की स्थिति की विस्तृत पड़ताल की गई। जमुई जिले में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ऋण आवेदनों के अत्यधिक अस्वीकृति का मामला संज्ञान में आने पर जिला पदाधिकारी ने 10 अगस्त को प्रस्तावित आगामी समीक्षा बैठक में इस बैंक के प्रतिनिधि को भी शामिल करने का अनुरोध मुख्य सचिव से किया, ताकि जिले में ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सुगम बनाकर आम जनों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया जा सके। साथ ही, आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु जिले में जल्द से जल्द 'सोलर मेला' आयोजित करने का निर्देश दिया गया, जिस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल,जमुई को शीघ्र तिथि निर्धारित कर आयोजन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने माइक्रोस्कोपिक जांच के स्थान पर ट्रूनॉट मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक टीबी स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया। इस प्रक्रिया में शिथिलता बरतने वाले चिकित्सकों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया गया कि यदि कोई डॉक्टर ट्रूनॉट जांच नहीं लिखता है, तो उसे यह लिखित प्रमाणपत्र देना होगा कि संबंधित मरीज इस जांच हेतु उपयुक्त नहीं है। मुख्य सचिव ने सिविल सर्जन को ऐसे प्रमाणपत्रों की सत्यता की जांच करने तथा लापरवाही पाए जाने पर दोषी चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया। बैठक के अंतिम चरण में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि इस वर्ष 12 अगस्त को जिले में एक विशाल 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा, जबकि राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश के त्याग, बलिदान और निरंतर संघर्ष का जीवंत प्रतीक है जो जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार करता है। इस भावना को घर-घर तक पहुँचाने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप देने का निर्देश दिया गया। #jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Aug 3, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
 03 अगस्त 2026

शीर्षक: जन-समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में दिए सख्त निर्देश।

जमुई: बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के प्रभावी क्रियान्वयन और लोक-शिकायतों के पारदर्शी व त्वरित निवारण के उद्वेश्य से आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी द्वारा 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण अंचलों से आए फरियादियों ने सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिला पदाधिकारी ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक फरियादी की बात सुनी और उन्हें नियमसंगत व त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आज आयोजित इस जनता दरबार में लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक विभागों से जुड़े कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण, आवास योजना तथा गैस सिलेंडर आपूर्ति जैसे बुनियादी और संवेदनशील मुद्दे छाए रहे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और की गई कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट अविलंब जिला मुख्यालय को भेजी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को 'सुगम जीवन' की अनुभूति कराना है, इसलिए जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर बरती गई शिथिलता, अनावश्यक विलंब या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन के इस त्वरित, नियमसंगत और जन-उन्मुख रुख से जनता दरबार में पहुँचे फरियादियों ने गहरा संतोष व्यक्त किया।
#jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 03 अगस्त 2026 शीर्षक: जन-समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में दिए सख्त निर्देश। जमुई: बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के प्रभावी क्रियान्वयन और लोक-शिकायतों के पारदर्शी व त्वरित निवारण के उद्वेश्य से आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी द्वारा 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण अंचलों से आए फरियादियों ने सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिला पदाधिकारी ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक फरियादी की बात सुनी और उन्हें नियमसंगत व त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आज आयोजित इस जनता दरबार में लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक विभागों से जुड़े कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण, आवास योजना तथा गैस सिलेंडर आपूर्ति जैसे बुनियादी और संवेदनशील मुद्दे छाए रहे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और की गई कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट अविलंब जिला मुख्यालय को भेजी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को 'सुगम जीवन' की अनुभूति कराना है, इसलिए जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर बरती गई शिथिलता, अनावश्यक विलंब या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन के इस त्वरित, नियमसंगत और जन-उन्मुख रुख से जनता दरबार में पहुँचे फरियादियों ने गहरा संतोष व्यक्त किया। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Aug 3, 2026

चरकापत्थर–चरैया सड़क की बदहाली पर विधायक सावित्री देवी का बयान

चरकापत्थर से चरैया तक जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों की नाराज़गी के बीच चकाई विधायक सावित्री देवी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, "चरकापत्थर–चरैया सड़क की खराब स्थिति का मामला सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। सड़क के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का मैं निरंतर प्रयास करती रहूंगी।"

स्थानीय लोगों ने भी सड़क की जल्द मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं और जर्जर सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

#Jamui #Chakai #SavitriDevi #RoadIssue #Charakapatthar #Charaiya #JamuiNews #BiharNews #SevanTakNews #VinayYadav

चरकापत्थर–चरैया सड़क की बदहाली पर विधायक सावित्री देवी का बयान चरकापत्थर से चरैया तक जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों की नाराज़गी के बीच चकाई विधायक सावित्री देवी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "चरकापत्थर–चरैया सड़क की खराब स्थिति का मामला सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। सड़क के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का मैं निरंतर प्रयास करती रहूंगी।" स्थानीय लोगों ने भी सड़क की जल्द मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं और जर्जर सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। #Jamui #Chakai #SavitriDevi #RoadIssue #Charakapatthar #Charaiya #JamuiNews #BiharNews #SevanTakNews #VinayYadav

Sono, Jamui | Aug 3, 2026

वाराणसी से बड़ी खबर

काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन कराने के नाम पर लाइन में लगी एक महिला से दलाल ने ₹4,000 ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस की तत्परता से कर्नाटक की महिला को पूरी राशि वापस दिलाई गई और उन्हें निःशुल्क दर्शन भी करवाए गए।

#Tags:
#Varanasi #KashiVishwanath #VIPDarshan #FraudAlert #UPPolice #Kashi #TempleNews #BreakingNews #OnlineFraud #IndiaNews #HindiNews #SevanTakNews #VinayYadav

वाराणसी से बड़ी खबर काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन कराने के नाम पर लाइन में लगी एक महिला से दलाल ने ₹4,000 ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस की तत्परता से कर्नाटक की महिला को पूरी राशि वापस दिलाई गई और उन्हें निःशुल्क दर्शन भी करवाए गए। #Tags: #Varanasi #KashiVishwanath #VIPDarshan #FraudAlert #UPPolice #Kashi #TempleNews #BreakingNews #OnlineFraud #IndiaNews #HindiNews #SevanTakNews #VinayYadav

Sono, Jamui | Aug 3, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो/दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू से हमले की बात कही जा रही है।

फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस या संबंधित एजेंसियों की ओर से भी विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

हमारी अपील है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी दावे को अंतिम सत्य मानकर साझा न करें। यदि घटना से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है, तो उसे अपडेट किया जाएगा।

#BreakingNews #PappuYadav #ViralNews #FactCheck #NewsUpdate #Delhi #StayVerified

सोशल मीडिया पर एक वीडियो/दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू से हमले की बात कही जा रही है। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस या संबंधित एजेंसियों की ओर से भी विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। हमारी अपील है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी दावे को अंतिम सत्य मानकर साझा न करें। यदि घटना से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने आती है, तो उसे अपडेट किया जाएगा। #BreakingNews #PappuYadav #ViralNews #FactCheck #NewsUpdate #Delhi #StayVerified

Sono, Jamui | Aug 3, 2026

Jamui Breaking: तालाब योजना में कथित अवैध वसूली, रोजगार सेवक पर कार्रवाई शुरू सेवन तक न्यूज़ का बड़ा असर! ₹24 हजार वसूली मामले में पंचायत रोजगार सेवक रजनीश मिश्रा की सेवा समाप्त। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विभाग ने अनुबंध किया रद्द। #Jamui #Khaira #BreakingNews #BiharNews #SevenTakNews #Corruption #ActionTaken #PanchayatRojgarSevak #JamuiNews #BiharGovernment - Sono News