समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत में फ्रॉड से बचाव को लेकर सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें समन्वयक मुन्ना पासवान के नेतृत्व में क्षेत्र समन्वयक विश्वनाथ कुमार और जिला प्रबंधक प्रसिद्द कुमार झा ने साइबर फ्रॉड के तौर तरीके,उससे बचने के उपाय,सावधानी और सतर्कता पर जानकारी दी।