Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
Aap
Pakistan
Asaduddinowaisi
Breaking
salehaare71
#viral सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव #shorts #viralvideos #worldnews #youtubeshorts
Banka, Banka
| Nov 18, 2026
#viral
#shorts
#viralvideos
#worldnews
#youtubeshorts
MORE NEWS
कटोरिया banka ❤️ #bankajila #bankadistrict #explorepage #viralreels
Banka, Banka | Nov 19, 2026
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और निजीकरण के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान आयोजित
Banka, Banka | Nov 19, 2026
लाखों खर्च किया अमरीका/ ईरान पर हमला करने के लिए)😱 #breakingnews #viral #youtubeshorts #viralvideos hashtag bana ka do na
Banka, Banka | Nov 18, 2026
ईरानी जहाज़ पर जहां US अटैक वो भारत से कितना दूर! #breakingnews #viral #viralvideos #youtubeshorts #iran #iranuswar #iranattack #usattack #breakingnews #worldnews #iranianwarship #indianews #viralnews #trendingnews #youtubeshorts #shorts #viralvideo #globalnews #warupdate #middleeastnews #newsupdate #viralshorts #trending #latestnews
Banka, Banka | Nov 18, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जीविका की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जीविका द्वारा विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए। इसमें प्रमुख रूप से पीएम सूर्यधर योजना को प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक संकुल (Cluster) के माध्यम से संकुल स्तरीय पहल के रूप में प्रत्येक परिवार तक पहुँचाना शामिल है। जिला पदाधिकारी ने एक ऐसे आदर्श संकुल विकास (Cluster Development) पर विशेष बल दिया, जहाँ जीविका द्वारा संचालित सभी थीम आधारित क्षेत्रों के विकास कार्यों एवं हस्तक्षेपों (Interventions) का प्रभाव सामूहिक रूप से स्पष्ट दिखाई दे। बैठक में एफपीओ (FPO) के कार्यकलापों को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया, ताकि अधिक उत्पादन, व्यापक स्तर पर बिक्री, लाभ सुनिश्चित करना, अधिक रोजगार सृजन एवं आय में वृद्धि को प्राथमिकता दी जा सके। बैठक में इस बात पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया कि जीविका के माध्यम से हासिल की गई असाधारण उपलब्धियों और सफलता की कहानियों के केस स्टडी (Case Study) एवं ऑडियो-विजुअल (Audio-Visuals) तैयार किए जाएं, ताकि इनका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। जिला पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में जीविका, बांका द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्यान्वयन किया जाएगा। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 18, 2026
मिशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय मथुरा, बेलहर में रंग-रोगन कार्य से विद्यालय को दिया गया आकर्षक स्वरूप @samratchoudharybjp Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Nov 18, 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स, उपभोक्ता संरक्षण, नाप-तौल एवं राज्य खाद्य निगम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवंबर माह के खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के दौरान अब तक मात्र 61.86 प्रतिशत वितरण होने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। धोरैया प्रखंड में खाद्यान्न वितरण की प्रगति सबसे कम पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि 25 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित एवं सघन निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। वितरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से स्पष्टीकरण पूछने तथा उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यरत ऑपरेटरों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, राज्य खाद्य निगम के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने वाले ट्रांसपोर्टरों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि खाद्यान्न आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 18, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में जिला शहरी गैस अनुश्रवण एवं सहयोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, बांका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पाइपलाइन के विस्तार, निर्माण कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा सीएनजी सुविधाओं के विकास की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि देश में ऊर्जा की बढ़ती मांग एवं स्वच्छ तथा पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहरी गैस वितरण नीति, 2025 अधिसूचित की गई है। इसके तहत जिले में पीएनजी पाइपलाइन के निर्माण एवं खुदाई से संबंधित कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने मुजफ्फरपुर में घटित घटना के मद्देनजर गैस पाइपलाइन निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित तकनीकी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एचपीसीएल के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा है, वहां पाइपलाइन के रूट एवं कार्यस्थलों की विस्तृत जानकारी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई जाए। एचपीसीएल के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में लगभग 27 किलोमीटर क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन का कार्य चल रहा है। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि संबंधित एजेंसी एवं नगर परिषद के वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर पाइपलाइन निर्माण की कार्ययोजना पर चर्चा करें, ताकि कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके। बैठक में एचपीसीएल के पदाधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 9 पेट्रोल पंपों पर सीएनजी सुविधा विकसित करने का कार्य चल रहा है, जिनमें से 6 पेट्रोल पंपों पर सीएनजी सुविधा कार्यरत है, जबकि शेष 3 पेट्रोल पंपों पर कार्य प्रगति पर है। जिला पदाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। पीएनजी वितरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि निर्धारित 3,200 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,340 लक्ष्य प्राप्त किए जा चुके हैं। जिला पदाधिकारी ने शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं एचपीसीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 18, 2026