गुरूर: ग्राम रमतरा में फांसी के फंदे पर लटका मिला 32 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
Gurur, Balod | Jul 2, 2026 मृतिका की माला और टूटी हुई चूड़ी जमीन पर मिली है। हाथ मे खरोंच के निशान है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर मामले की उचित जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। संदेह जताने के बाद मौके पर नायब तहसीलदार श्री मंडावी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगा।