हज़ारीबाग: समाहरणालय में जिला आंतरिक संसाधन समिति और जिला टास्क फोर्स की हुई समीक्षा बैठक
समाहरणालय के सभागार में जिला आंतरिक संसाधन समिति तथा जिला टास्क फोर्स की समीक्षा की। उन्होंने खनन, कमर्शियल टैक्सेस, निबंधन, परिवहन, वन विभाग, मत्स्य विभाग तथा नगर निगम सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने सभी विभागों को शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करने तथा राजस्व बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।