हज़ारीबाग: हजारीबाग़ सदर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख, अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मियों की कार्यशैली से लोग परेशान
हजारीबाग सदर प्रखंड की प्रमुख वीना देवी, उप प्रमुख रविकांत सिंह, पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी और मुकेश कुमार सहित प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता ने अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर मंगलवार को नाराजगी जताई है। प्रमुख और उप प्रमुख ने अंचल कार्यालय की अनियमितताओं और जनहित के मामलों में लापरवाही का आरोप लगाया है।