हज़ारीबाग: ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने की आत्महत्या, बसरिया पुनाई निवासी मृतका की मां ने मुफस्सिल थाने में दिया आवेदन
जिले में ससुराल से प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का नया मामला प्रकाश में आज सोमवार 4 बजे मामला आया है। इस संबंध में दारू प्रखंड के ग्राम बसरिया पुनाई निवासी बुधनी देवी पति महेंद्र प्रसाद ने मुफस्सिल थाना में एक आवेदन है। जिसमें उनकी बेटी सपना के आत्महत्या के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है।