हज़ारीबाग: JSCCGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर युवाओं ने भारत माता चौक पर किया प्रदर्शन, सदर विधायक ने किया समर्थन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और झारखंड की विभिन्न भर्तियों में हो रही धांधली के खिलाफ विद्यार्थियों ने हजारीबाग बंद का आह्वान किया। इस बंद के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता चौक पर मंगलवार 12 बजे धरना प्रदर्शन कर कई घंटों तक यातायात बाधित रखा।