हज़ारीबाग: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हजारीबाग़ की सड़कों पर उतरे छात्र संगठन
हजारीबाग में विभिन्न छात्र संगठनों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में रिजल्ट आने के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए हजारीबाग बंद का आह्वाहन किया है । जिसमें हजारीबाग के सभी शिक्षण संस्थान, लाइब्रेरी ,स्कूल, कॉलेज, दुकान एवं कोचिंग संचालकों से एक दिन के लिए दुकान बंद रखने की अपील की जा रही है और छात्रों को समर्थन देने की अपील छात्र संगठन कर रहे हैं ।